इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहां अभिषेक ने तूफानी शतक लगाते हुए क्रिस गेल के बड़े टी20 रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 68 गेंदों में 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली।
अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। उनकी पारी ने इस मैच में हैदराबाद को 47 रनों से जीत दिलाई। अभिषेक शर्मा इस इनिंग के साथ ही टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 130 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा चौथी बार किया है।
अभिषेक ने इस मामले में क्रिस गेल और आरोन फिंच को पीछे छोड़ा है। गेल-फिंच ने टी20 क्रिकेट में 3 बार 130 से अधिक रनों की पारी खेली है।
अभिषेक शर्मा के टी20 में 130 से ज्यादा के स्कोर
इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 54 गेंद पर 7 चौके और 13 छक्कों से 135 रन।
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों पर 141 रनों की पारी।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए बंगाल के खिलाफ 16 छक्कों की मदद से 52 गेंद पर 148 रन।
pc- espncricinfo.com






