IPL 2026: धोनी और एलिस के बाद एक और खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर, सीएसके की बढ़ी मुश्किले
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में में एक और बड़ा झटका लगा है। टीम को पहले ही धोनी के रूप में झटका लग चुका है। अब टीम के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच से पहले इसकी पुष्टि की, इससे सीएसके की चोटिल खिलाड़ियों की सूची और लंबी हो गई है। ब्रेविस के पहले दो से तीन मैच मिस करने की संभावना है, जिससे टीम के मिडिल ऑर्डर में खालीपन आ जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद 2.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था।
सीएसके पहले ही तेज गेंदबाज नाथन एलिस की इंजरी से परेशान है, जो चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, वहीं अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भी काल्फ स्ट्रेन के कारण टूर्नामेंट के पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाएंगे।
pc- ndtv sports






