IPL 2026: धोनी आखिरी लीग मुकाबले से पहले हुए सीएसके से अलग, आगे के सीजन के लिए नहीं...
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 19वें सीजन में टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेलने वाले एमएस धोनी आखिरी लीग मैच से पहले ही टीम का साथ छोड़कर घर लौट गए है। इस बीच बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने बताया है कि धोनी सीएसके के आखिरी लीग मैच के लिए टीम के साथ नहीं आए हैं। हालांकि उन्होंने ये भरोसा दिलाया है कि अगर टीम क्वालीफाई करती है तो धोनी फिर जुड़ेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी ने कहा है कि एमएस धोनी टीम के आखिरी लीग मैच में साथ नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वह अंगूठे की चोट के कारण टीम के साथ अहमदाबाद नहीं जा रहे हैं. हालांकि कोच ने बताया है कि अगर टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है तो एमएस धोनी टीम से जुड़ेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच गंवाया, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते कम हो गए हैं और अंतिम मैच जीतने के बाद अब उन्हें दूसरे टीमों के नतीजों पर भी निर्भर होना पड़ेगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना आखिरी मुकाबला गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। हसी ने कहा, मैं कन्फर्म कर सकता हूं कि वह टीम के साथ यहां नहीं हैं। लेकिन अगर क्वालीफाई करते हैं, तब वह निश्चित रूप से टीम से जुड़ेंगे। उनके अंगूठे में थोड़ी चोट है, जिसमें अब काफी सुधार हो रहा है, लेकिन वह इस मैच के लिए तैयार नहीं होंगे। उम्मीद है, अगर हम प्लेऑफ तक पहुंच गए तो वह ठीक हो जाएंगे।
pc- thesportstak.com






