IPL 2026: CSK से मिली हार के बाद BCCI ने KKR कप्तान पर ठोका लाखों का जुर्माना
- byShiv
- 15 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मैदान पर लगातार मिल रही हार के बीच अब कप्तान अजिंक्य रहाणे की एक गलती ने टीम की मुसीबत और बढ़ा दी है। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद बीसीसीआई ने धीमी ओवर गति के लिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।
आईपीएल आचार संहिता के तहत इस सीजन में केकेआर का यह पहला अपराध था इसलिए कप्तान पर केवल आर्थिक दंड लगाकर छोड़ दिया गया है। नियमों के मुताबिक, अगर सीजन में ऐसी गलती तीन बार दोहराई जाती है तो कप्तान पर एक मैच का प्रतिबंध भी लग सकता है।
केकेआर के लिए यह खतरे की घंटी है क्योंकि टीम पहले से ही प्रमुख गेंदबाजों की चोट और खराब फॉर्म से जूझ रही है। ऐसे नाजुक वक्त में टीम अपने कप्तान का निलंबन कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती। अब रहाणे को न केवल टीम की जीत सुनिश्चित करनी होगी बल्कि समय सीमा के भीतर ओवर खत्म करने का दबाव भी झेलना होगा।
PC- Parbhat khabar






