IPL 2026: अगर आज बारिश में धुल जाता हैं क्वालिफायर-1 का मैच तो जाने कौन सी टीम पहुंचेगी फाइनल में
- byShiv
- 26 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब प्लेऑफ मैचों की बारी आ चुकी है। क्वालिफायर-1 का मैच 26 मई (मंगलवार) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है।
इस मुकाबले के दौरान धर्मशाला में मौसम सुनहरा रहने की उम्मीद जताई गई है और बारिश की संभावना ना के बराबर है। हालांकि मौसम कब बदल जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल रहता है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि धर्मशाला में मौसम बिगड़ता है और बारिश के चलते मैच धुल जाता है तो क्या होगा? कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी।
अगर फाइनल, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-1 या क्वालिफायर-2 मुकाबला टाई हो जाता है या धुल जाता है तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा। अगर पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म होता है, तो जरूरत पड़ने पर लगातार और सुपर ओवर कराए जाएंगे, जब तक कि नतीजा नहीं निकल जाता। लेकिन अगर बारिश, खराब मौसम या किसी अन्य कारण से सुपर ओवर कराना भी संभव नहीं हो पाता, तब लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल सबसे बड़ा फैसला करेगी। ऐसी स्थिति में वह टीम विजेता मानी जाएगी, जिसने लीग चरण में दूसरी टीम से ऊपर स्थान किया हो। यानी बारिश के चलते मुकाबला पूरी तरह धुलता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया था। जबकि ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटन्स को क्वालिफायर-2 खेलना पड़ेगा।
PC- JAGRAN






