IPL 2026: कोहली के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, इन खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल

इंटरनेट डेस्क। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में बड़ा कारनामा कर दिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसके बाद वे क्रिस गेल और रोहित शर्मा की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए विराट ने धीमी शुरुआत की लेकिन उसके बाद शॉट्स खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने राशिद खान के खिलाफ छक्का लगाया और इसी के साथ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विराट आईपीएल में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और रन बनाने के मामले में टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। अब उन्होंने गुजरात के खिलाफ एक उपलब्धि दर्ज की है। जो अब तक आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दो बल्लेबाज कर सके हैं। कोहली अब तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल, विराट ने आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं।

विराट कोहली ने आईपीएल में पूरे किए 300 छक्के
विराट कोहली ने इससे पहले 273 मैच खेलते हुए 299 छक्के लगाए थे। उन्हें 300 छक्के पूरे करने के लिए एक सिक्स की दरकार थी। विराट ने राशिद खान के पहले ओवर में छक्का लगाया और इसी के साथ आईपीएल में 300 सिक्स पूरे कर लिए हैं। कोहली अब तक आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल और रोहित शर्मा ये कारनामा कर चुके हैं।

pc- espncricinfo.com