IPL 2026: कोहली ने टी20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के 20वें मैच में विराट कोहली और फिल साल्ट ने आरसीबी के लिए बेहतरीन शुरुआत की। इस ओपनिंग जोड़ी ने 65 गेंद पर 120 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। इस शतकीय साझेदारी के साथ विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। विराट अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों में योगदान देने वाले खिलाड़ी बने हैं। वह क्रिस गेल से आगे निकल गए हैं।
विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। वह ओवरऑल किसी भी मंच पर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। विराट कोहली के लिए यह 47वां ऐसा मौका था जब वह टी20 क्रिकेट में शतकीय साझेदारी का हिस्सा बने। क्रिस गेल ने 46 बार ऐसा किया था। अब विराट इस मामले में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाज
47 - विराट कोहली
46 - क्रिस गेल
46 - बाबर आजम
45 - डेविड वॉर्नर
pc- espncricinfo.com






