IPL 2026: मुंबई इंडयिंस को बड़ा झटका, मिचेल सेंटनर पूरे आईपीएल सीजन से हुए बाहर, केशव महाराज को मिला...

इंटरनेट डेस्क। इंडयिन प्रीमयिर लीग केे बीच में मुंबई इंडयिंस को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार एमआई ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए साउथ अफ्रीका के अनुभवी लेफ्ट-आर्म स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल कर लिया है। उन्हें न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है।

जानकारी के अनुसार सेंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 अप्रैल को खेले गए मुकाबले के दौरान बाएं कंधे में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और भविष्य में उनकी वापसी की उम्मीद जताई है।

वहीं, केशव महाराज के आने से मुंबई की स्पिन डिपार्टमेंट को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले महाराज साउथ अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद स्पिनरों में गिने जाते हैं।

pc- navbharat