IPL 2026: बीच आईपीएल बीसीसीआई ने बदले नियम, 16 खिलाड़ियों की सूची में शामिल....

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के मुकाबले खेले जा रहे और इस बीच बीसीसीआई ने आईपीएल में बेंच पर बैठने वाले खिलाड़ियों के लिए नई नियम बनाए हैं। इसकी वजह से अब उनपर कई पाबंदियां रहेंगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मैच के दौरान बेंच पर बैठे किसी भी खिलाड़ी को मैदान में घूमने की अनुमति नहीं होगी। 
इसके अलावा अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी मैदान में उतरने की इजाजत तब तक नहीं होगी, जब तक कि वे टीम शीट में मैनेजमेंट द्वारा नामित 16 खिलाड़ियों की सूची में शामिल न हों। बीसीसीआई ने नए नियम की जानकारी सभी फ्रेंचाइजी को दे दी है। बोर्ड की तरफ से टीमों को बताया गया है कि जो खिलाड़ी निर्धारित 16 का हिस्सा नहीं हैं उन्हें ड्रिंक्स, बैट लेकर या कोई संदेश देने के लिए मैदान में जाने की अनुमति नहीं होगी। 

क्या हैं नियम
मैच के दौरान बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैदान में इधर-उधर नहीं घूम सकते हैं।
टीम शीट में शामिल 16 खिलाड़ियों को ही मैदान पर जाने की अनुमति होगी।
टीम शीट पर शामिल खिलाड़ी ही मैदान पर ड्रिंक्स, बैट या किसी भी कारण से जा सकेंगे।
बाउंड्री लाइन के आसपास एक समय में 5 बिब पहने ही खिलाड़ी घूम सकते हैं। इसमें स्क्वाड का कोई भी शामिल हो सकता है।

pc- news24