IPL 2026: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में पंजाब का सफर शुरूआत में शानदार रहा। टीम ने लगातार 7 में से 6 मैच जीते और नंबर वन पोजिशन पर बनी रही। लेकिन अब लगातार 3 मैच हारने के बाद टीम की स्थिति गोल हो रही हैं। इस बीच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम के नाम आईपीएल इतिहास का एक सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

पंजाब किंग्स किसी एक मैदान पर एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। दरअसल, पंजाब किंग्स को लगातार 9वीं बार हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार मिली है। 

पंजाब की हार का सिलसिला इस मैदान पर एसआरएच के खिलाफ 2015 से जारी है, जो 2026 तक थम नहीं पाया है। पंजाब की टीम लगातार 9 मैच हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में हार चुकी है।

pc- espncricinfo.com