IPL 2026: शुभमन गिल ने तोड़ा आईपीएल में विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 19 में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए नया इतिहास रच दिया है। गिल आईपीएल में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 26 साल 216 दिन की उम्र में हासिल की, जिससे उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गिल ने यह खास उपलब्धि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल की। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 28वां अर्धशतक भी पूरा किया। आईपीएल में 4000 रन तक सबसे कम उम्र में पहुंचने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब गिल शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 27 साल 195 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था।

IPL में 4000 रन तक सबसे कम उम्र में पहुंचने वाले खिलाड़ी

* शुभमन गिल – 26 साल 216 दिन
* विराट कोहली – 27 साल 195 दिन
* संजू सैमसन – 29 साल 147 दिन
* सुरेश रैना – 29 साल 174 दिन

pc- espncricinfo.com