इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला। वो केवल 11 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन 8 रन की पारी में भी उन्होंने कमाल कर दिया। वैभव ने आईपीएल में अपने 500 रन इस पारी में पूरे किए और ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने।
जबकि गेंद के लिहाज से वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज 500 रन भी पूरे किए। उनकी यह 14वें आईपीएल मैच की 14वीं पारी है जिसमें यह मुकाम हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी ने यह दो रिकॉर्ड बनाकर कई धाकड़ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है। दोनों रिकॉर्ड मिलाकर उन्होंने कुल 8 स्टार खिलाड़ियों को पछाड़ा है।
सबसे तेज 500 आईपीएल रन के मामले में वह मैक्सवेल, प्रियांश आर्या, वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले। वहीं सबसे युवा 500 रन बनाने के मामले में उन्होंने संजू सैमसन, इशान किशन और ऋषभ पंत जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा।
आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज (गेंद के हिसाब से)
वैभव सूर्यवंशी- 227 गेंद
ग्लेन मैक्सवेल- 260 गेंद
प्रियांश आर्या- 278 गेंद
वीरेंद्र सहवाग- 280 गेंद
नमन धीर- 283 गेंद
आईपीएल में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी- 15 साल 26 दिन
पृथ्वी शॉ- 19 साल 164 दिन
संजू सैमसन- 19 साल 195 दिन
ऋषभ पंत- 19 साल 220 दिन
इशान किशन- 19 साल 295 दिन
PC- moneycontrol.com






