इंटरनेट डेस्क। अमेरिका ईरान युद्ध के बीच समझौता होनेे के पूरे आसार नजर आ रहे है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ये कहा है। बता दें कि ऐसी खबरें हैं की इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की वार्ता हो सकती है। इस बीच ट्रंप का बड़ा बयान आया हैं और उन्होंने कहा हैं कि ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। एनरिच्ड यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में होता है।
मीडिया से क्या बोले
खबरों की माने तो ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से यह भी कहा कि दोनों देश शांति समझौते के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह डील हो जाती है तो तेल की सप्लाई शुरू हो जाएगी और हालात सामान्य हो जाएंगे।
जा सकते हैं पाकिस्तान
खबरों की माने तो ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर समझौता इस्लामाबाद में होता है तो वे पाकिस्तान भी जा सकते हैं। हालांकि ईरानी मीडिया ने ट्रम्प के दावे को गलत बताया है और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हवाई किले बना रहे हैं। वहीं, होर्मुज संकट को लेकर आज 40 देशों की वर्जुअल बैठक होगी।
pc- frontline.thehindu.com






