Iran: अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद कौन बचा हैं परिवार में, जाने किसे मिलेगी ईरान के सुप्रीम लीडर की कमान

इंटरनेट डेस्क। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की इजरायली-अमेरिकी हमले में 28 फरवरी 2026 को मौत हो चुकी है। इस हमले में खामेनेई के बेटी-दामाद,बहू-पोती समेत कुछ सदस्य भी मारे गए हैं। हालांकि किन-किन की मौत हुई, इसे लेकर आधिकारिक तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब खामेनेई के परिवार में कौन-कौन बचा है।

खामेनेई की मौत बाद परिवार की स्थिति
रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में खामेनेई की एक बेटी, दामाद, बहू और पोती के मारे जाने की खबर है, लेकिन नामों की पुष्टि नहीं हुई है। उनकी मौत के बाद उनके दूसरे सबसे बड़े बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि यह भी बताया गया कि हमले में मोजतबा की पत्नी जहरा हद्दा अदील की भी जान चली गई।

अयातुल्लाह अली खामेनेई और उनकी पत्नी मंसूरा खोजस्तेह बाघेरजादेह के छह बच्चे बताए जाते हैं। चार बेटे-मोस्तफा, मोजतबा, मसूद और मेयसाम। दो बेटियां-बोशरा और होदा।

खामेनेई का सबसे बड़े बेटे मोस्तफा एक धर्मगुरु हैं। उन्होंने ईरानी दार्शनिक अजीजुल्लाह खोशवक्त की बेटी से शादी की और ईरान-इराक युद्ध में भी हिस्सा लिया। 

मोजतबा का नाम समय-समय पर राजनीतिक चर्चाओं में आता रहा है। वहीं मेयसाम के बारे में सार्वजनिक जानकारी सीमित है। बेटियों में बोशरा और होदा की शादी प्रभावशाली धार्मिक परिवारों में हुई है।

खामेनेई की बेटी बोशरा की शादी मिस्बाह अल-होदा बाघेरी कानी से हुई है। वहीं दूसरी बेटी होदा की शादी मोहम्मद मोहम्मदी गोलपायगानी से हुई है। इजरायली-अमेरिकी हमले में खामेनेई के किस दामाद की मौत हुई है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

pc-moneycontrol.com