Jaipur: पति ने स्कूल संचालक पर लगाएं पत्नी को लिव-इन में रखने के आरोप, महिला का जवाब सुन उड़ जाएंगे....
- byShiv
- 17 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके के किशनगढ़ रेनवाल कस्बे में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। जी हां यहां एक निजी स्कूल में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक अधिवक्ता की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर लिव-इन में रखने के आरोप स्कूल संचालक पर लगाए गए। खबरों की माने तो स्कूल संचालक पर इसके आरोप लगे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
वकीलों ने किया प्रदर्शन
खबरों की माने तो गुस्साए लोगों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संचालक ने शिक्षा के मंदिर की गरिमा को शर्मसार किया है और विवाहित होते हुए अधिवक्ता की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाया।
पुलिस पहुंची मौके पर
खबरों की माने तो मामला बढ़ता देख रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से समझाइश करने का प्रयास किया। वहीं, अधिवक्ता की पत्नी ने सामने आकर स्कूल संचालक पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है, उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ फैलाए जा रहे आरोप तथ्यहीन हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। इस घटना पर पत्नी ने कहा कि मेरा पति मेरे ऊपर अत्याचार करता था, वह रात को दारू पीकर अपने दोस्तों को घर लाता था और मेरे अश्लील फोटो-वीडियो लेता था, वह कभी मुझे मारता था और कभी रोड पर गिरा देता था।
pc- tv9






