Jammu and Kashmir: फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले गुलाम नबी, पाकिस्तान भारत के लोगों का दुश्मन हैं

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के एक बयान पर सियासी विवाद ने जन्म ले लिया है। उनके बयान को गुलाम नबी आजाद ने गलत बताते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत और जम्मू-कश्मीर के लोगों का दुश्मन है, फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाकर यहां के लोगों की सुरक्षा कर रहा है। आजाद ने इस दावे को खारिज किया है।

क्या कहा गुलाम नबी ने
खबरों के अनुसार गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पाकिस्तान कभी जम्मू-कश्मीर के लोगों का शुभचिंतक नहीं हो सकता, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह फारूक साहब का सम्मान करते हैं, लेकिन कश्मीर पर उनका बयान पूरी तरह गलत है। आजाद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के लोग अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि 1947 से अब तक जवाहरलाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक, अलग-अलग केंद्र सरकारों ने जम्मू-कश्मीर के विकास में योगदान दिया है।

बयान के बाद विवाद शुरू
दरअसल, यह विवाद फारूक अब्दुल्ला के बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में दिए गए बयान के एक दिन बाद शुरू हुआ। उनके बयान पर बीजेपी समेत कई नेताओं ने भी आपत्ति जताई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में पाकिस्तान को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठा रहा है, उनके मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दुनिया के अलग-अलग मंचों पर कहते हैं कि कश्मीर का विवाद अभी सुलझा नहीं है। फारूख अब्दुल्ला ने दावा किया कि पाकिस्तान के इस रुख से जम्मू-कश्मीर के लोगों को सुरक्षा मिल रही है।

pc- aaj tak