Jammu & Kashmir: रामबन इलाके में खड़ी कार में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव...पता चलते ही मचा हड़कंप

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार देर शाम एक कार के अंदर दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। खबरों की माने तो दोनों पुलिसकर्मी जिला पुलिस लाइंस, रामबन में तैनात थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मुहम्मद याकूब बाटोट के सना इलाके में जियारत मोड़ के पास खड़ी एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबरों की माने तो दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोनों पुलिसकर्मियों की मौत के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

pc- jagran