अमेरिकी राष्ट्रपति की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी 'ट्रंप' को बता बेठी पति, फिर मांगी माफी...बोली मेरे पति...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया ने व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में मंगलवार को पहली बार पत्रकारों का सामना किया। करीब 14 मिनट की इस ब्रीफिंग में उन्होंने सिर्फ तीन मीडिया संस्थानों से सवाल लिए और फिर अचानक सेशन खत्म कर दिया।

ब्रीफिंग की शुरुआत में जकारिया ने ट्रंप की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति के साथ काम करने को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हैं और लंबे समय से उनके लिए काम करना चाहती थीं। ब्रीफिंग का सबसे चर्चित पल तब आया, जब उनसे पूछा गया कि व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी जैसी व्यस्त जिम्मेदारी के साथ वह अपने चार बच्चों के लिए समय कैसे निकालेंगी। जकारिया ने जवाब में अपने पति का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ शाम का वक्त न बिताना उनके लिए स्वीकार्य नहीं है, इसी दौरान शब्दों का ऐसा उलटफेर हुआ कि वह ट्रंप को अपना पति कह बैठीं, उन्होंने कहा- मेरे प्रेसिडेंट... माफ कीजिए, मेरे पति...
 

जब जकारिया को भी अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने इसे मजाक में लेते हुए कहा कि यह अच्छा वाला था। इसके तुरंत बाद उन्होंने फिर ट्रंप की तारीफ की और कुछ ही देर में ब्रीफिंग खत्म कर दी।

pc- aaj tak