Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर कान्हा जी के जन्म से पहले घर में लाकर रख सकते हैं आप भी ये चीजें, होती हैं बड़ी ही शुभ

इंटरनेट डेस्क। श्री कृष्ण जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म का पवित्र त्योहार है और इस बार ये त्योहार 4 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, अपने घरों और मंदिरों को सजाते हैं और कान्हा के जन्म के समय आधी रात को विशेष पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी से पहले कुछ शुभ चीज़ों को घर लाना बहुत अच्छा माना जाता है। तो जानते हैं आज उनके बारे में। 

बाल गोपाल की मूर्ति
जन्माष्टमी से पहले घर में बाल गोपाल की सुंदर मूर्ति लाना शुभ माना जाता है। पूजा में कृष्ण के बाल रूप का खास महत्व है, भक्त प्यार से मूर्ति को नए कपड़े पहनाते हैं और उसे झूले पर बिठाते हैं।

मोर पंख
मोर पंख भगवान कृष्ण से खास तौर पर जुड़े माने जाते हैं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कान्हा के मुकुट में मोर पंख का खास स्थान है, जन्माष्टमी के मौके पर घर में मोर पंख लाकर पूजा स्थल के पास रखा जा सकता है।

बांसुरी 
भगवान कृष्ण की पहचान उनकी मधुर बांसुरी से भी होती है, जन्माष्टमी से पहले घर में एक छोटी सजावटी बांसुरी लाकर पूजा स्थल पर रखी जा सकती है, बांसुरी को प्रेम, मिठास और शांति का प्रतीक माना जाता है।

pc- herzindagi.com