Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी आज, जाने आप भी पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और पारण का समय
- byShiv
- 29 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। वैसे सनातन धर्म में एकादशी का बहुत ही बड़ा महत्व है। इस बार यह पावन व्रत 29 जनवरी यानी आज रखा जा रहा है। गुरुवार का दिन स्वयं भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन जया एकादशी का संयोग और भी विशेष बन जाता है। इस वर्ष जया एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग सहित अनेक शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जो इस दिन के महत्व को और बढ़ा देता है।
जया एकादशी 2026 तिथि
उदया तिथि के आधार पर जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी 2026, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। गुरुवार भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन व्रत और पूजा का विशेष महत्व माना गया है।
जया एकादशी पूजा मुहूर्त 2026
जया एकादशी के दिन पूजा-पाठ के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी होती है। विजय मुहूर्त 2.22 बजे से 3.05 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 5.55 बजे से 6.22 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त सायाह्न संध्या का समय 5.58 बजे से 7.17 बजे तक, अमृत काल रात 9.26 बजे से 10.54 बजे तक।
जया एकादशी 2026 पारण का समय
जया एकादशी व्रत का पारण 30 जनवरी 2026 को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 7.10 बजे से 9.20 बजे तक निर्धारित है। ध्यान रहे कि द्वादशी तिथि का समापन 11.09 बजे होगा, इसलिए पारण निर्धारित समय के भीतर ही करना उत्तम माना गया है।
pc- aaj tak






