Jokes; लड़का-लड़की गंगा किनारे बैठे थे। माहौल रोमांटिक था, सूरज डूबने को था। मंद-मंद हवा चल रही थी.. पढ़ें आगे

Joke 1:

लड़का-लड़की गंगा किनारे बैठे थे। माहौल रोमांटिक था।
सूरज डूबने को था। मंद-मंद हवा चल रही थी।
लड़की बहुत देर से बोल रही थी और
लड़का मुस्कराता हुआ उसकी बात सुन रहा था।
….
लड़की ने पूछा- क्या तुम्हें मेरी बातें सुनना
इतना अच्छा लगता है कि तुम कुछ बोलते ही नहीं?
….
लड़के ने सिर हिलाया और एक उंगली से रेत पर लिखा-
नहीं रे, रजनीगंधा खाए हैं।

Joke 2:

लड़की: आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया।
लड़का: ओह, फिर क्या हुआ?………
लड़की: वही जिसका डर था।
बस के किराये के पैसे वापस ले लिए।
हमारी फैमिली बहुत स्ट्रिक्ट है न…

Joke 3:

नट्टू एक केमिस्ट की दुकान पर गया और बोला,
भैया, मेरी मदद करोगे?
केमिस्ट: हां-हां, बोलो?
नट्टू ने एक दवा की बोतल से एक चम्मच लिक्विड निकाला और
केमिस्ट को पिलाकर पूछा, मीठी है क्या?
केमिस्ट: नहीं तो।
नट्टू: बस यही पूछना था भैया। धन्यवाद!
केमिस्ट: लेकिन, यह कौन सी दवा है?
नट्टू: दरअसल, डॉक्टर ने बोला था यूरिन ‘टेस्ट’ करवाओ
कि कहीं यूरिन में शुगर तो नहीं है।

Joke 4:

संता: यार, मेरी पत्नी हमेशा साड़ियों की ही फरमाइश करती रहती है।
कल ही एक साड़ी लाने को कह रही थी।
आज सुबह फिर एक साड़ी मांग रही थी
बंता: अजीब बात है। इतनी साड़ियों का क्या करती है?
संता: पता नहीं। मैंने कभी साड़ी लाकर तो दी नहीं।

Joke 5:

बच्चा: ममी, प्रेग्नेंट का मतलब क्या होता है?
मां गुस्से में बच्चे को देखती है तो बच्चे को लगता है कि शायद गुस्सा होने को ही प्रेग्नेंट होना कहते होंगे।
….
दूसरे दिन बच्चा स्कूल से आते वक्त एक लड़की के ऊपर गिर जाता है।
लड़की की मां अपनी बेटी को उठाते हुए बच्चे को डांटती है।
बच्चा: आंटी, गिरा तो आपकी बेटी के ऊपर हूं, और प्रेग्नेंट आप हो रही हैं।
बच्चा हूं, गलती हो जाती है। ऐसे बात-बात पर प्रेग्नेंट होंगी तो कैसे चलेगा?