Jokes: एक आदमी ने अपनी बीवी को सुनामी में आयी बाढ़ में खो दिया, एक दिन वह समुंद्र किनारे दारु पीकर टुन खड़ा था..! पढ़ें आगे

Joke 1:

टीचर: अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो?

स्टूडेंट: ब्यूटिफुल रेड अंडरवियर!

टीचर: क्या बकवास है हिंदी में बताओ?

स्टूडेंट: सुंदर लाल चड्ढा…

Joke 2:

टीचर: गोलू तुम कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे कहाँ थे ?

गोलू: बर्ड फ्लू हो गया था

टीचर: तुम्हें बर्ड फ्लू ये तो बर्ड को होता है…

गोलू: आपने मुझे इंसान समझा ही कहाँ

रोज तो मुर्गा बनाते हो !!!

Joke 3:

चिंटू: दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं।

पिंटू: कौन-कौन से?

चिंटू: एक ईमेल और दूसरा फीमेल, एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं।

चिंटू की ये बात उसकी पत्नी सुन रही थी।

फिर क्या चार दिन तक चिंटू एक ही पैर से चल रहा है।

Joke 4:

शिक्षक: छोटी मधुमक्खी तुम्हे क्या देती है ?

छात्र: शहद !

शिक्षक: काली बकरी?

छात्र: दूध– !

शिक्षक: और मोटी भैंस ?

छात्र: होमवर्क

दे थप्पड़ दे थप्पड़।

Joke 5:

एक आदमी ने अपनी बीवी को सुनामी में आयी बाढ़ में खो दिया,

एक दिन समुन्दर किनारे दारु पीकर टुन खड़ा था..!

लहरें उसके पैरों को छू रही थी

अचानक वह बोल पड़ा….

देखो समुन्दर भाई ! अब तुम कितने भी

पैर पकड़ो, मैं अपनी बीवी को वापिस

लेने वाला नहीं हूँ तुम्हारी गलती थी अब तुम ही निपटो