Jokes: पति सोफे पर पसरा था, तभी पत्नी ने उसके सिर पर डंडा मारा...पति ने पूछा - क्यों मारा यार...? पढ़ें आगे

Joke 1:

एक आदमी एक लड़के से पूछता है की
तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है ??
लड़का : अंकल जी हमारा बहुत दूर का रिश्ता है....
अंकल : फिर भी तुम दोनों का क्या रिश्ता है ?
लड़का : अंकल जी, वो मेरा सगा भाई है....
अंकल : तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बता रहे हो भाई ?
लड़का : क्योंकि मेरे और इसके बीच में
6 भाई और भी तो है !!

Joke 2:

पत्नी - आज भी मैं अगर किसी मोहल्ले से निकलूं तो 
सब लड़को की नजर मेरे पर ही रहती है...
पति : इनकी परवाह न करो डार्लिंग,
कबाड़ियों का मोहल्ला है
उनकी नजर हमेशा कबाड़ पर ही रहती है....

Joke 3:

लड़का : यार, मुझे उस लड़की से बचा ले.... 
दोस्त : क्यों क्या हुआ ?
लड़का : जब से मैंने उसे यह कह दिया है की ये दिल चीर 
के देख पगली तेरा ही नाम होगा,
वो पागल तबसे "चाक़ू " लेकर मेरे पीछे पड़ गयी है !!

Joke 4:

पति सोफे पर पसरा था, तभी पत्नी ने उसके सिर पर डंडा मारा...
.
पति - क्यों मारा यार...?
.
पत्नी - तुम्हारे पॉकेट से एक पर्ची मिली है, जिसपर 'जूली' लिखा है...!
.
पति - अरे यार वो रेस की घोड़ी है, पिछले रविवार को रेस खेलने गया था...!
.
पत्नी - सॉरी..!!
.
चार दिन बाद जब पति घर में घुसा, तो भड़ से फिर से डंडा पड़ा..!!
.
पति - अब क्यों मारा...?
.
पत्नी - वही, जूली नाम की घोड़ी का फोन आया था...!!!

Joke 5:

पिताजी - बेटा, जरा मेरे जूते लाना...!

.
बेटा - पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों...?
.
पिताजी - पहले तो दोनों की जरूरत थी,
अब, तो तू एक ही लेकर आ...!!!