Jokes: एक आदमी रात को गली के सामने खड़ा था, वहां के चौकीदार ने देखा तो कड़क कर पूछा कौन हो तुम यहां क्या कर रहे हो? पढ़ें आगे..

Joke 1:

हरियाणे की लुगाइयों न अंग्रेज्जी सिखाण
खात्तर टीचर आईं।
इब A फॉर एप्पल B फॉर बॉय तो समझाना
आसान नहीं था इसलिए नया तरीका निकाला
गया।

A फॉर अमर की बहू,
B फॉर बबलू की बहू,
C फॉर चंदर की बहू,
…..
अच्छी तरै रटवाया, अर फेर टेस्ट लिया।
…..
ताई कन्फ्यूज़ हो गयी।
W देख के कहणं लागी, दिक्खे तो यो मदन की
बहू सै, पर टांगां न उप्पर क्यूँ करके पड़ी सै।

Joke 2:

पत्नीः डार्लिंग, सुनते हो…
मेरी उम्र 48 साल होते हुए भी आपका
एक दोस्त मेरे हुस्न की तारीफ करता
है।
पति : उस्मान भाई होगा…..!!
पत्नी : आपने कैसे पहचाना ?
पति : वो साला……..
कबाड़ का व्यापारी है!

Joke 3;

पति -: मैं दूसरे मुल्क जा रहा हूं….
….
पत्नी-:भारत जाओ तो 2-4 साड़ीया भेजना
दुबई जाओ तो ज्वेलरी भेज देना
फ्रांस जाओ तो परफ्यूम भेज देना
पति-: नरक में जाऊ तो क्या
भेजू..!
पत्नी-: बस अपनी वीडियो
भेजना हम भी तो देखे बीवी को
सताने वाले किस हाल में है..

Joke 4:

संता की शादी हो गयी !
संता सुहाग रात पर अपनी पत्नी को बड़े प्यार से समझा रहा था।
संता: सबसे प्यार से रहना, सबकी इज्ज़त करना,
उनका विश्वास जीतना, उनका ध्यान रखना,
अच्छा खाना बनाना और हमेशा सच बोलना।
संता की बात सुन दुल्हन फ़टाफ़ट बिस्तर से उठी
और कमरे का दरवाज़ा खोल कर चिल्ला कर बोली,
“सब फ़टाफ़ट अन्दर आ जाओ यहाँ बाबा जी का प्रवचन चल रहा है।”

Joke 5:

एक आदमी रात को गली के सामने खड़ा था।
वहां के चौकीदार ने देखा तो कड़क कर पूछा कौन हो तुम यहां क्या कर रहे हो?
आदमी बोला, “मेरा नाम शेर सिंह है”।
चौकीदार: बाप का नाम क्या है?
आदमी: शमशेर सिंह।
चौकीदार: कहां रहते हो?
आदमी: शेरों वाले मोहल्ले में।
चौकीदार: तो इतनी रात में यहाँ खड़े क्या कर रहे हो, जाओ अपने घर जाओ?
आदमी: कैसे जाऊं, आगे कुत्ते भौंक रहे हैं।