Jokes: एक अंग्रेज (एक आदमी से)- तुम्हारी मूंछ कितनी सुन्दर है, हम तुम्हारी मूंछ के बदले पांच सौ रुपये देगा... पढ़ें आगे..

Joke 1:

शिक्षक – राजू संसार में सबसे अधिक लाभदायक जानवर कौन सा है ?
राजू – मुर्गा ।
शिक्षक – कैसे ?
राजू जी , हम उसे पैदा होने से पहले भी खा सकते हैं और बाद में भी ।

Joke 2:

एक अंग्रेज (एक आदमी से)- तुम्हारी मूंछ कितनी सुन्दर है। हम तुम्हारी मूंछ के बदले पांच सौ रुपये देगा ।
आदमी अपने सिर के बाल पैक कर अंग्रेज को दे देता है ।
अंग्रेज गुस्से से – धोखा हम तुमसे मूंछ मांगा था सिर का बाल नहीं ।
आदमी मुस्करा कर – माल हमेशा गोदाम से ही दिया जाता है । शोरूम से नहीं ।

Joke 3:

एक बार एक व्यक्ति ने अपने मित्र के लड़के की शादी के लिए रिश्ता करवाया । शादी की तिथि तय हो गई । शादी वाले दिन जब लड़के ने लड़की की ओर देखा तो वह रिश्ता बात कराने वाले व्यक्ति को डाटने लगा ।
तुम तो कहते थे कि लड़की बहुत सुन्दर है यह तो बहुत बदसूरत है ।

वह व्यक्ति बोला – जनाब धीरे क्यों फुसफुसा रहे हो । लड़की बहरी भी है । जरा जोर से बोलिए । कोई फर्क नहीं पड़ेगा ।

Joke 4:

चोर – हुजूर मुझे रिहा कर दीजिए ।
जज – क्यों क्या यह तुम्हारी पहली चोरी है । 
चोर – जी नहीं , मैं तो अक्सर चोरी करता और जेल जाता रहता हूं परन्तु यह मेरे वकील साहब का पहला मुकदमा है।

Joke 5:

गांव के ठाकुर को तू तूकारे से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं था । एक दिन वह बाढ़ में बहने लगा ।

चरवाहे की बीबी चीखी – बचा रे बापड़ों ठाकुर पानी में डूब रियो है , रामू बचा बचा ।

यह सुनकर ठाकुर गुर्राया रामू जरा अपनी बीबी को बोलने की तमीज सिखा ।

रामू – यह तो गवार है हुजूर ! आपतो बहो – बहो।