Jokes: लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से- “मेरे पास मेरे दोस्त जैसी कार नही पर तुम्हे पलको पे बैठा के घुमाउंगा, पढ़ें आगे..
- byvarsha
- 23 Feb, 2026
Joke 1:
लडकी पप्पू से : आप का कुत्ता तो
टाइगर जैसा दिखता है,
क्या खिलाते हैं आप !
पप्पू : ये कमीना टाइगर ही है,
प्यार व्यार के चक्कर में पड़ गया
शकल कुत्ते जैसी हो गई है।
Joke 2:
एक भैंस जंगल में घबराई हुई
भागी जा रही थी,
एक चूहे ने पूछा क्या हुआ बहन,
कहां भागी जा रही हो
भैंस– जंगल में हाथी को
पकड़ने पुलिस आई हुई है
चूहा–तो तुम क्यों भाग रही हो,तुम
तो हाथी नहीं हो
भैंस– ये इंडिया है मियां,पकड़े गए
तो 20 साल ये साबित करने में लग
जायेंगे,कि मैं हाथी नहीं भैंस हूं..
हट तेरी की
ये सुनकर चूहा भी भागने लगा

Joke 3:
एक बच्चे ने अपनी मां से कहा
मां में इतना बड़ा
कब हो जाऊंगा कि…..
आपसे बिना पूछे कहीं भी जा सकू…?
मां ने भी दिल छू लेने वाला
जवाब दिया-
बेटा….. इतना बड़ा तो….
तेरा बाप भी नहीं हुआ आजतक…!!
Joke 4:
एक पढ़ा-लिखा लड़का एक
अनपढ़ लड़की से शादी कर लेता है
दोनों एक पार्टी में जाते हैं.
लड़का कहता है यदि कोई तुमसे
पूछे कि यह तुम्हारे क्या लगते हैं.
तो तुम कहना कि यह मेरे हस्बैंड
है और मैं उनकी वाइफ हूं
उसी समय एक आदमी आता है.
उस लड़की से पूछता है कि यह
आपके क्या लगते हैं.
लड़की कहती है कि यह मेरे
हैंडपंप हैं और मैं इनकी पाइप हूं.!!

Joke 5:
लड़का अपनी गर्लफ्रेन्ड से..
“मेरे पास मेरे दोस्त जैसी कार नही पर
तुम्हे पलको पे बैठा के घुमाउंगा,
उसके जैसा बडा घर नही पर तुम्हें दिलमें रखुंगा,
उसके जितने पैसे नही पर मजदुरी करके खिलाउंगा…
उसके जितना अमीर नहीं, लेकिन सिर्फ तुम्हारा ही रहूंगा
और क्या चाहिए तुम्हे ???”
लड़की- बस कर पगले, रुलायेगा क्या ???
चल अपने दोस्त का नंबर दे….!!






