Jokes: देवर- भाभी मुझे जिंदगी से बहुत प्यार है,  उम्र लंबी करने का कोई तरीका बताइए? भाभी ने दिया ऐसा जवाब

Joke 1:

बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- एक जमाना था, जब प्यार में लोग अमर होते थे

फिर समय आया लोग प्यार में अंधे हो जाते थे
गर्लफ्रेंड- फिर 
बॉयफ्रेंड- अब तो समय वो है, जब प्यार मे लोग तोतले हो जाते हैं
गर्लफ्रेंड- वो कैसे?
बॉयफ्रेंड- मेले बाबू ने थाना थाया....

Joke 2:

गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? 
मैं कब से वेट कर रही हूं
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां......

Joke 3:

दो दोस्त देर रात तक पढ़ते हुए 
राजू- यार कितने बजे हैं?
सुरेश उठा और सामने वाले गर्ल्स हॉस्टल में पत्थर दे मारा
उधर से लड़की बाहर आई और बोली- कमीनो, अब तो सो जाओ,
रात के दो बज रहे हैं..

Joke 4:

दामाद (सास से)- आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ

सास- वो कैसे?
दामाद- मुझे बर्तन धोता देख पड़ोसन आपकी बेटी से बोली-
काश ये मेरे पति होते
सास- फिर क्या हुआ?
दामाद- फिर क्या, आपकी बेटी ने कहा कि आज के बाद आप 
बर्तनों से दूर रहोगे..

Joke 5:

पप्पू- भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो? 
भगवान- खाली हाथ क्यों आए? नारियल केला और सेब नहीं लाए? 
पप्पू- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो..

Joke 6:

देवर- भाभी मुझे जिंदगी से बहुत प्यार है, 
उम्र लंबी करने का कोई तरीका बताइए?
भाभी- शादी कर लो तुम
देवर- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
भाभी- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और 
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....