Jokes: डॉक्टर- तुम पागल कैसे हुए? पागल- मैंने एक विधवा से शादी की, उसकी जवान बेटी से मेरे बाप ने शादी की तो मेरी वो बेटी मेरी मां बन गई.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 27 Jan, 2026
Joke 1:
डॉक्टर- तुम पागल कैसे हुए?
पागल- मैंने एक विधवा से शादी की, उसकी जवान बेटी से मेरे बाप ने शादी की तो मेरी वो बेटी मेरी मां बन गई।
उनके घर बेटी हुई तो वह मेरी बहन हुई, मगर मैं उसकी नानी का शौहर था।
इसलिए वह मेरी नवासी भी हुई। इसी तरह मेरा बेटा अपनी दादी का भाई बन गया और मैं अपने बेटा का भांजा
और मेरा बाप मेरा दामाद बन गया और मेरा बेटा अपने दादा का साला बन गया और..
डॉक्टर- अबे चुपकर मुझे भी पागल करेगा क्या?
Joke 2:
अस्थियों के विशेषज्ञ दो डॉक्टर सुबह-सुबह घूमने निकले.
आगे एक व्यक्ति लंगड़ाता हुआ जा रहा था.
एक डॉक्टर बोला – “लगता है इसकी टखने की हड्डी टूटी हुई है …
”दूसरा डॉक्टर बोला – “नहीं यार, घुटने की हड्डी टूटी है …
”दोनों में बहस होने लगी.
आखिर तय हुआ कि उसी व्यक्ति से पूछा जाए.
.
उसके पास जाकर एक डॉक्टर ने पूछा –
“भाईसाहब, आपकी घुटने की हड्डी टूटी है या टखने की … ?”
वह व्यक्ति बोला – “मेरी न तो घुटने की हड्डी टूटी है और न ही टखने की….
मेरी तो चप्पल टूटी है…!!!”

Joke 3:
प्राइमरी क्लास में मास्टर साहब गणित सिखा रहे थे.
मास्टर साहब – “बेटा, मान लो मैंने तुम्हें 10 लड्डू दिए !
”पप्पू – “क्यों मान लूँ … आपने तो मुझे एक भी नहीं दिया ?
”मास्टर साहब – “अरे मान ले न ! मानने में तेरे बाप का क्या जाता है ?
”पप्पू – “ठीक है …”
मास्टर साहब – “हाँ, तो उसमें से 5 तुमने मुझे वापस दे दिए…
तो बताओ तुम्हारे पास कितने लड्डू बचे ?
”पप्पू – “20 !!!”
मास्टर साहब – “कैसे ?
”पप्पू – “मान लीजिए ना ! मानने में आपके बाप का क्या जाता है
Joke 4:
मालकिन को उदास देखकर नौकरानी ने कारण पूछा तो मालकिन ने बताया –
मेरे पति ऑफिस की सुंदर लड़की से प्यार करने लगे हैं।
नौकरानी ने कहा – नहीं ऐसा कभी नहीं हो सकता।
यह सब आप मुझे जलाने के लिए कह रही हैं।

Joke 5:
एक सरकारी मुलाजिम दफ्तर के वक्त में करीब की बारबर दुकान पर हजामत करा रहा था कि उसके बॉस ने देख लिया।
बॉस ( कड़क वावज में ) – सरकारी टाइम में बाल कटाता है?
युवक – साहब बाल उगते भी तो सरकारी टाइम में ही हैं।
बॉस – सारे तो सरकारी टाइम में नहीं उगते हैं।
युवक – साहब में सारे तो नहीं कटवाये मैंने।






