Jokes: पति सोफे पर पसरा था, तभी पत्नी ने उसके सिर पर डंडा मारा... पति - क्यों मारा यार...? पढ़ें आगे..
- byvarsha
- 27 Jun, 2026
Joke 1:
एक आदमी छोटा जूता पहनकर जा रहा था
गोलू – अंकल जी ये जूता कहां से लिया है?
आदमी चिढ़ते हुए बोला – पेड़ से तोडा है
गोलू – तोडना ही था तो दो महीने
बाद तोड़ते कुछ बड़ा तो हो जाता.....
Joke 2:
चिंटू – मम्मी प्लीज ये रस्सी अपनी जीभ से काट दो
मम्मी – बेवकूफ रस्सी जीभ से कैसे कट सकती है?
चिंटू – क्यों? कल ही तो पापा कह रहे थे
की आपकी जुबान कैंची की तरह चलती है...

Joke 3:
पति सोफे पर पसरा था, तभी पत्नी ने उसके सिर पर डंडा मारा...
.
पति - क्यों मारा यार...?
.
पत्नी - तुम्हारे पॉकेट से एक पर्ची मिली है, जिस पर 'जूली' लिखा है...!
.
पति - अरे यार वो रेस की घोड़ी है, पिछले रविवार को रेस खेलने गया था...!
.
पत्नी - सॉरी..!!
.
चार दिन बाद जब पति घर में घुसा, तो भड़ से फिर से डंडा पड़ा..!!
.
पति - अब क्यों मारा...?
.
पत्नी - वही, जूली नाम की घोड़ी का फोन आया था...!!!
Joke 4:
पति प्रवचन सुनकर घर आया और पत्नी को
गोद में उठा लिया।
.
पत्नी - क्या गुरूजी ने रोमांस करने के लिए कहा है...?
.
पति - नहीं रे पगली, उन्होंने तो कहा है कि
अपने दुख खुद उठाओ...!!!

Joke 5:
पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है...
.
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो
कि उबासी ले रहे हो...!!
.
.
पति - मैं उबासी नहीं ले रहा,
बोलने की कोशिश कर रहा हूं,
लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही...!






