Jokes: माँ अपने बच्चे को 5 रानियों वाली कहानी सुना रही थी, इतने में बच्चे ने अपनी माँ से कहा, "मुझे भी पाँच शादियाँ करनी हैं" पढ़ें आगे

Joke 1:

एक महिला एक सांड को घी चुपड़ी रोटी खिला रही थी,
.
वहां खड़े सज्जन को संसय हुआ कि कदाचित वो महिला, सांड को गाय समझ रही है…
.
सज्जन व्यक्ति : बहन ये सांड है गाय नही, आप इसे रोटियां खिला रही हैं, किंतु यह प्रतिदिन गांव में तीन चार लोगों को सिंग मारकर हड्डियां तोड़ देता है…
.
महिला : भाई साहब मुझे पता है कि यह सांड है। मेरे पति हड्डी के डॉक्टर हैं उनका हॉस्पिटल इस सांड के कारण ही चल रहा है।

Joke 2:

माँ अपने बच्चे को 5 रानियों वाली कहानी सुना रही थी।

इतने में बच्चे ने अपनी माँ से कहा, "मुझे भी पाँच शादियाँ करनी हैं।"

एक खाना बनाएगी।
एक मुझे गाना सुनाएगी।
एक घर का ध्यान रखेगी।
एक मुझे नहलाएगी।

इतने में माँ बोली, "और एक तुझे सुलाएगी।"

बेटा बड़ी मासूमियत से बोला, "नहीं माँ, मैं उनके पास नहीं सोऊँगा, मैं तो आपके पास ही सोऊँगा।"

माँ की आँखों में आँसू आ गए – "जुग जुग जियो मेरा लाल।"

माँ ने पूछा, "लेकिन बेटा, वो पाँचों किसके साथ सोएँगी?"

बेटा बोला, "वो पापा के पास सो जाएँगी।"

इस बार पापा की आँखों में आँसू थे।

"जुग जुग जियो मेरा लाल!"

Joke 3:

पति व्हिस्की का एक ग्लास बनाता है और पत्नी से कहता है: लो पिओ इसे

पत्नी व्हिस्की चखती है, फिर कहती हैं.. छी‍…. छी,
कितनी कड़वी है

पति: और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूँ..
ज़हर के घूंट पीता हूँ ज़हर के

Joke 4:

माँ कल आधी रात को कमरे में आके बोली- बेटा तुझे पता है, कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
.
मै – हाँ माँ …फिर?
.
माँ – चुप चाप फोन बंद कर के सो जा…..
.
नहीं तो तेरे इसी फ़ोन पे पैट्रोल डाल के आग लगा दूँगी….

Joke 5:

चेला – बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
बाबा – वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं।
चेला – दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
बाबा – यात्रा योग बन रहा
चेला – पेट पर भी खुजलाहट
है।
बाबा – उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
चेला – गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा – दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है