Jokes: एक मुर्गा था। बहुत जिद्दी था, अपने मालिक को बहुत परेशान करता था, पढ़ें आगे
- byvarsha
- 05 Nov, 2025
Joke 1:
एक बार चम्पू बाज़ार से कपड़ा खरीदने गया,
दुकान पर पहुंच कर…
चम्पू : शर्ट का कपड़ा दिखाइए…
दुकानदार : सर, प्लेन में दिखाऊं….???
चम्पू : नहीं हेलीकॉप्टर में दिखा….हरामखोर,
बंदर की औलाद… मुझे क्या बंदर समझ रखा है, दिखा नहीं कि मजाक शुरू…।
Joke 2:
बहू- मां जी, ये अभी तक नहीं आए
……
कहीं कोई लड़की का चक्कर तो नहीं है उनके?
………..
मां जी- अरे कम्बख्त..! तू तो हमेशा गलत ही सोचती है…
……
हो सकता है कि किसी ट्रक के नीचे आ गया हो…!!

Joke 3:
दीपा ने अपनी मां को फोन किया –
मम्मी, मेरा उनसे झगड़ा हो गया है,
मैं 3-4 महीनों के लिए घर आ रही हूं।
….
मां बोली- झगड़ा उस कम्बख्त ने किया है
तो सजा भी उसे ही मिलनी चाहिए।
तू वहीं रुक, मैं 5-6 महीने के लिए आ रही हूं।
Joke 4:
एक आदमी (दूसरे से) – दोस्त ‘एशियन पेंट्स’ होते है, जो दुनिया बदल दे…
…………
गर्लफ्रेंड ‘एवरेस्ट मसाला’ की तरह टेस्ट में बेस्ट होती है…
………..
पहला कुछ और बोल पाता, उससे पहले ही…
दूसरे ने कहा – …और पत्नी ‘मच्छर की क्वॉइल’ की तरह होती है, जो कोने-कोने से ढूंढ-ढूंढ के मारती है।

Joke 5:
एक मुर्गा था। बहुत जिद्दी था।
अपने मालिक को बहुत परेशान करता था।
मालिक ने तंग आकर एक दिन उसे एक टोकरी मे बंद कर दिया।
लेकिन, मुर्गा तो जिद्दी था। पीछे से निकल गया।
मालिक को फिर गुस्सा आया। इस बार उसने मुर्गे को पिंजरे मे बंद कर दिया।
लेकिन, मुर्गा तो जिद्दी था। फिर पीछे से निकल गया।
मालिक को इतना गुस्सा आया कि उसने मुर्गे को मारा, पकाया और खा गया।
लेकिन, मुर्गा तो जिद्दी था….
फिर पीछे से निकल गया..






