Jokes: एक मनोचिकित्सक जब अपने क्लीनिक पहुंचा तो उसने वहां दो मरीजों को पाया, एक छत से उल्टा लटका हुआ था.. पढ़ें आगे

Joke 1:

एक मनोचिकित्सक जब अपने क्लीनिक पहुंचा तो उसने वहां दो मरीजों को पाया।
एक छत से उल्टा लटका हुआ था जबकि दूसरा ऐसा अभिनय कर रहा था कि जैसे वह कुल्हाड़ी से लकड़ियां काट रहा हो।
डॉक्टर ने अभिनय करने वाले से पूछा – यह आदमी उल्टा क्यों लटका हुआ है ?
उसने हंसते हुए बताया – वह बेवकूफ समझता है कि वह बल्ब है।
डॉक्टर बोला – तुम उसे फौरन नीचे उतारो।
आदमी – उसे नीचे उतार दूं तो फिर मैं क्या अंधेरे में लकड़ियां काटूंगा …..?

Joke 2:

एक कंजूस आदमी जिंदगी भर अपने पुत्रों को कम से कम खर्च करने की हिदायतें देता रहा था।
जब वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया तो पुत्र आपस में मशवरा करने लगे कि किस प्रकार पिता की इच्छा के अनुसार कम से कम खर्च में उनकी अंतिम यात्रा निपटाई जाए।
एक ने कहा – ”ऐम्बुलेंस में ले जाया जाए।”
दूसरे ने कहा – ”नहीं, ऐम्बुलेंस बहुत मंहगी होगी। ठेलागाड़ी में ले चलते हैं।”
तीसरे ने कहा – ”क्यों न साइकिल पर बांधकर ले चलें?”
यह सब सुनकर कंजूस से रहा नहीं गया। उठकर बोला –
”कुछ मत करो, मेरा कुर्ता और जूते ला दो। मैं पैदल ही चला जाऊंगा।”

Joke 3:

मालकिन को उदास देखकर नौकरानी ने कारण पूछा तो मालकिन ने बताया –
मेरे पति ऑफिस की सुंदर लड़की से प्यार करने लगे हैं।
नौकरानी ने कहा – नहीं ऐसा कभी नहीं हो सकता।
यह सब आप मुझे जलाने के लिए कह रही हैं।

Joke 4:

वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत युवती से पूछा – “परसों रात तुम कहाँ थी ?”
युवती – “अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी.”
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- “और कल रात ?”
युवती- “मेरे एक दूसरे पड़ोसी के साथ.”
वकील ने धीरे से पूछा- “और आज का तुम्हारा क्या कार्यक्रम है ?”
दूसरा वकील चिल्लाया- “ऑब्जेक्शन मी लॉर्ड! यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है…!!!”

Joke 5:

एक बार पप्पू ट्रेन में सफ़र कर रहा था।
ट्रेन में बहुत भीड़ होने के कारण पप्पू एक गंजे आदमी की सीट पर बैठ गया।
आदमी झुंझला कर बोला, “हाँ-हाँ, मेरे सिर पर आ कर बैठ जा।”
पप्पू: नहीं अंकल मैं यहीं ठीक हूँ, वहाँ से फिसलने का डर है!