Karnataka: डीके शिवकुमार की कैबिनेट को लेकर दिल्ली में मंथन, आज लगेगी अंतिम मुहर, कल होगा शपथ ग्रहण
- byShiv
- 02 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में डीके शिवकुमार का राज शुरू होने वाला है। जी हां डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उससे पहले वह कांग्रेस आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। डीके शिवकुमार के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी दिल्ली में हैं। बताया जा रहा है कि देर रात तक नई दिल्ली में कर्नाटक की नई कैबिनेट के गठन को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा की। आखिरकर डीके शिवकुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम तय हो गए।
आज लगेगी अंतिम मुहर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब कांग्रेस आलाकमान मंगलवार को इस पर अंतिम मुहर लगा सकता है। बुधवार को डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु में आयोजित होगा। पहले चरण में वह लगभग 10 से 20 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि शुरुआती सूची लगभग तैयार है, और कुछ और नामों पर अभी भी विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि 10 नाम तय हो चुके हैं, लेकिन पहले दौर में डीके शिवकुमार संग शपथ लेने के लिए 10 अन्य नामों पर चर्चा चल रही है। अंतिम सूची बुधवार को जारी हो सकती है।
आलाकमान करेगा आखिरी फैसला
खबरों की माने तो संभावित नामों की यह सूची औपचारिक रूप से जारी किए जाने से पहले मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के सामने पेश की जाएगी। चर्चाओं का मुख्य केंद्र पार्टी और संवैधानिक पदों पर होने वाली अहम नियुक्तियां भी रहीं। कहा जा रहा है कि शिवकुमार पार्टी और कैबिनेट में अहम भूमिकाओं के लिए सतीश जारकीहोली, एचके पाटिल और बीके हरिप्रसाद का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, माना जा रहा है कि सिद्धारमैया राज्य पार्टी प्रमुख के पद के लिए हरिप्रसाद का समर्थन कर रहे हैं।
pc- aaj tak




