Kerala: वी.डी. सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री, राहुल, प्रियंका और खरगे की मौजूदगी में ली शपथ

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। 

सतीशन के साथ-साथ यूडीएफ कैबिनेट भी शपथ ली। कैबिनेट में कांग्रेस के 11, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पांच और यूडीएफ के अन्य गठबंधन सहयोगियों को मंत्रिमंडल शामिल किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेता केरल के तिरुवनंतपुरम में मंच पर मौजूद रहे।

कौन-कौन से विधायक बने मंत्री?
कांग्रेस के रमेश चेन्निथला, सन्नी जोसेफ, के. मुरलीधरन, ए.पी. अनिल कुमार, पी.सी. विष्णुनाथ, टी. सिद्दीकी, बिंदु कृष्णा, के.ए. तुलसी, रोजी एम. जॉन, एम. लिजू और ओ.जे. जनीश।

आईयूएमएल के पी.के. कुन्हालीकुट्टी, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी, पी.के. बशीर और वी.ई. अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली। अन्य गठबंधन सहयोगियों में से केरल कांग्रेस (जोसेफ) के मॉन्स जोसेफ, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस (जैकब) के अनूप जैकब और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी के सी.पी. जॉन भी मंत्री बने हैं।

pc- ndtv.in