Kuwait fire: 45 भारतीयों के शव आज पहुंचेंगे देश, मृतकों में 24 केरल,3 यूपी,7 तमिलनाडु और तीन आंध्र प्रदेश के

इंटरनेट डेस्क। कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में भारत के कई लोगों की जान गई है। इसमें पहचान भी शुरू हो चुकी हैं और जो बाते सामने आई हैं उनके अनुसार मरने वालों में 45 लोगों की पहचान भारतीयों के रूप में हुई है। इस इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक काम कर रहे थे। मृतकों में तीन उत्तरप्रदेश, 24 केरल, सात तमिलनाडु और तीन आंध्र प्रदेश के रहने वाले है। वैसे अभी घायलों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। 

शवों को लाया जा रहा भारत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान, सी-130जे 45 भारतीयों के शवों को लेकर शुक्रवार सुबह कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। भारतीय दूतावास ने इस बारे में जानकारी दी है। दूतावास ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी उसी विमान से वापस लौट रहे है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान शीघ्र ही पहुंचेगा। 

बुधवार को हुआ था अग्निकांड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वायुसेना का सुपर हरक्युलिस विमान पहले केरल के कोच्चि में उतरेगा, क्योंकि ज्यादातर मृतक वहीं के थे। इसके बाद विमान दिल्ली आएगा। यहां से शव संबंधित राज्यों में भेजे जाएंगे। यूपी के मृतकों की पहचान वाराणसी के माधव सिंह, गोरखपुर के जयराम गुप्ता और अंगद गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं, आंध्र प्रदेश के मृतकों में श्रीकाकुलम जिले के टी लोकानंदम, पश्चिम गोदावरी जिले के एम सत्यनारायण और एम ईश्वरुडु की पहचान की गई है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहद अल-यूसूफ अल-यूसुफ के हवाले से बताया कि अधिकारियों ने अब तक 48 शवों की पहचान की है।

pc-amar ujala,indianexpress.com, india tv news