Lal Kitab Dhanteras Ke Upay: धनतेरस के दिन इन 5 उपायों को करने से चमक जाएगी आपकी भी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल
- byShiv
- 20 Oct, 2024

pc: news24online
इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग सोना चांदी से लेकर घरों के उपकरण, वाहन, बर्तन और अन्य वस्तुएं खरीदते हैं। ऐसा माना जाता है मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और लोगों के पास धन की कमी भी नहीं होती है। लाल किताब के अनुसार धनतेरस के दिन आपको कुछ उपाय आजमाने चाहिए। इस से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
1. कुबेर यंत्र
लाल किताब के अनुसार धनतेरस के दिन अपने घर के मंदिर में आपको कुबेर यंत्र स्थापित करना चाहिए। ये बेहद ही शुभ होता है। इस से धन में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा इस दिन हल्दी और चावल के पाउडर के पेस्ट से घर के मुख्य द्वार पर ॐ का चिह्न बनाना चाहिए। इस से आय में वृद्धि होगी।
2. किन्नर को दान करें
लाल किताब के अनुसार धनतेरस के दिन किसी किन्नर को दान देना भी बेहद ही फलदाई होता है। धनतेरस के दिन किन्नर को दान देने से कुबेर देवता की कृपा सदैव बनी रहती है। किन्नर को जब आप दान करते हैं उसके बाद कोई किन्नर खुद आपको कोई सिक्का देता है तो यह बहुत ही शुभ होता है।
3. सफेद वस्त्र दान करें
धनतेरस के दिन सफेद वस्त्र दान करना चाहिए। इस से सुख समृद्धि आती है। श्वेत वस्त्र किसी जरूरतमंद को ही दान करें। इस से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर अपनी कृपा बरसाएगी। इसके आलावा धनतेरस के दिन चावल और खीर आदि दान करने से धन के भंडार भरते हैं।
4. मछलियों को खिलाएं
धनतेरस के दिन मछलियों को आटे की गोली खिलाने आपको सभी तरह की पैसों से जुडी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। धनतेरस के दिन पक्षियों को दाना और गाय को चारा भी खिलाना चाहिए। इस से आय के अवसर मिलते हैं।
5. चांदी के सिक्के से जुड़े उपाय
धनतेरस के दिन केले के तने या बरहल के फल में एक चांदी का सिक्का रख दें। ऐसा करने से भी धन की समस्या दूर होती है।