Lohri 2026: देशभर में आज मनाया जा रहा लोहड़ी का पावन पर्व, जाने क्या रहेगा पूर्जा का शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 13 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। 13 जनवरी 2026 आज लोहड़ी का पावन मनाया जा रहा है। पर्व पूरे उत्तर भारत में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त में अग्नि देव की पूजा करने से सुख, समृद्धि और परिवार में खुशहाली का वास होता है। इसे खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, इस दिन अग्नि प्रज्वलित करके आरोग्य व समृद्धि की प्राप्ति होती है और उस अग्नि की भी बड़ी धूमधाम से पूजा भी होती है, आइए जानते हैं लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका क्या महत्व है।
लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार इस बार लोहड़ी पर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक भद्रा रहेगा। इस दिन प्रदोष काल में अग्नि प्रचलित करना बेहद अच्छा माना जाता है। इस दिन सूर्यास्त का समय शाम को 5 बजकर 44 मिनट का रहेगा। ऐसे में सूर्यास्त से 2 घंटे की अवधि लोहड़ी और अग्नि के पूजन के लिए सबसे शुभ रहेगा।
लोहड़ी का महत्व
इस पर्व के दिन से रात छोटी होनी शुरू हो जाती है और दिन बड़े होते हैं,. लोहड़ी का त्योहार पारंपरिक तौर पर रबी फसल की कटाई से संबंधित है, इस दिन शाम के समय लोहड़ी की अग्नि की चारों ओर सभी मिलकर परिक्रमा करते हैं और नाचते, गाते हैं। अग्नि में तिल, गुड़, गजक आदि भी अर्पित किया जाता है। रबी की फसल को भी अग्नि में डाला जाता है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने के खुशी में मनाते हैं।
pc- amar ujala





