Lok Sabha Elections 2024: आज अंतिम चरण के चुनाव में इन दिग्गजों की किस्मत होगी ईवीएम में कैद
- byShiv
- 01 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के आखिरी चरण के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है और ये शाम को 6 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही आज ही लोकसभा के चुनाव समाप्त हो जाएंगे और 4 जून को चुनाव परिणाम आएंगे। आज देश में 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जिसमें करोड़ो लोग मतदान कर दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेंगे। आज ही प्रधानमंत्री मोदी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है। यानी के वाराणसी में भी आज ही मतदान हो रही है। ऐसे में आज जानेंगे कौन कौन दिग्गज मैदान में है।

नरेंद्र मोदी
उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में हैं। बता दें की वो साल 2014 से ही वाराणसी से चुनाव लड़ते आ रहे है। मोदी के सामने कांग्रेस के अजय राय है।
अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। यहां से वो चार बार जीतकर लोकसभा पहुंच चुके हैं, चारों बार उन्होंने कांग्रेस के अलग-अलग उम्मीदवारों को हराया था।
मीसा भारती
बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चुनावी मैदान में है। उनका मुक़ाबला बीजेपी के रामकृपाल यादव से है।
अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी चुनाव लड़ रहे हैं।

कंगना रनौत
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत चुनाव लड़ रही हैं। वो पहली बार भाजपा की और से चुनावी मैदान में है। उनका मुक़ाबला कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह से है।
रवि किशन
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ मानी जाती है और यहां से मौजूदा सांसद रवि किशन एक बार फिर बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।
pc-Mint, india today, india tv hindi