Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी ने क्यों कहा की मोदी देश में भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे?

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों का दौर चल रहा हैं और इस दौर में अगर नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाएंगे तो फिर कब और किस पर लगाएंगे। ऐसे में भाजपा कांग्रेस पर तो कांग्रेस भाजपा पर निशाना साधने से नहीं चूक रही है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं, जिसमें वे खुद भ्रष्टाचार विज्ञान विषय के तहत चंदे का धंधा समेत हर चैप्टर खुद विस्तार से सिखा रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी से दान की रकम जुटा रही है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि छापेमारी कराकर दान कैसे लिया जाए? दान लेकर ठेके कैसे बांटे जाएं? भ्रष्ट लोगों को धुलने वाली वॉशिंग मशीन कैसे काम करती है? किस तरह से जांच एजेंसियों को रिकवरी एजेंट बनाकर जमानत और जेल का खेल खेला जाता है? राहुल गांधी ने लिखा कि भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी भाजपा ने अपने नेताओं को इस क्रैश कोर्स को जरूरी कर दिया है।, जिसकी कीमत देश चुका रहा हैं।

pc- ndtv.in