Lok Sabha Elections: अब कांग्रेस को नागौर में लगा बड़ा झटका, 1300 सौ कार्यकर्ताओं ने छोड़ दी पार्टी, हनुमान बेनीवाल की चिंता बढ़ी!
- byShiv sharma
- 13 Apr, 2024
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को राजस्थान में फिर से बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में नेताओं द्वारा कांग्रेस छोडऩे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक साथ बड़ी संख्या में नेताओं ने पार्टी छोड़ कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस को अब राजस्थान के नागौर जिले से बड़ा झटका लगा है।
खबरों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले यहां पर 1300 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है। खबरों के अनुसार, यहां पर कांग्रेस द्वारा कुछ नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने के बाद कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी ही छोड़ दी है। इस संबंध में निष्कासित नेता नागौर जिले की कुचेरा नगर पालिका के अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजपाल मिर्धा ने इस संबंध में कहा कि हमारी मजबूरी है कांग्रेस हमारे दिल में बसी हुई है। उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि कांग्रेस ने हमें निष्कासित किया है, इसीलिए हम इस बार हम नोटा पर बटन दबाएंगे जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा।
शामिल होने पर भी नहीं करेंगे निष्कासित नेता बेनीवाल के साथ कार्य
कुचेरा नगर पालिका के अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने कहा कि अगर कांग्रेस की ओर से अगर हमारा निष्कासन समाप्त कर हमें फिर से पार्टी में शामिल करती है तो भी हम गठबंधन के साथ में काम नहीं करेंगे। हम आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल के साथ कार्य नहीं करेंगे।
नागौर से चुनाव लड़ रहे हैं हनुमान बेनीवाल
यहां पर कांग्रेस नेताओं के इस कदम से आरएलपी के हनुमान बेनीवाल को की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस ने यहां पर हनुमान बेनीवाल की पार्टी को समर्थन दिया है। हनुमान बेनीवाल खुद इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
PC: business-standard, rajasthan.ndtv, abplive.