LPG Price: क्या पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बढ़ेंगे एलपीजी के दाम!, जान ले आप भी
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका युद्ध का असर हर किसी देश पर पड़ रहा हैं, स्थिति यह हैं की लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 11 दिनों में देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आज चौथी बार बढ़ गए है। लेकिन एलपीजी के दाम स्थिर है। सोमवार, 25 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आज बढ़े दाम
तेल कंपनियों ने दो सप्ताह में चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आज सुबह जारी तेल कीमतों के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 15 दिनों में अमेरिका-ईरान संकट के चलते पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें देश के बड़े शहरों में स्थिर बनी हुई हैं। बता दें कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 900 रुपये से ज्यादा की भारी बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन जो हालात हैं उनके अनुसार एलपीजी के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि सरकार और से अभी ऐसी कोई सूचना नहीं है।
pc- indianexpress.com





