LPG Shortage: नहीं होगी एलपीजी की कमी, 3 जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार कर बढ़ रहे भारत की तरफ
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजरायल-ईरान की जंग और इस कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से पनपे रसोई गैस की किल्लत से अब राहत मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो खबर है कि यूएई से दो एलपीजी लदे जहाज और सऊदी अरब से एक कच्चा तेल लेकर आने वाला टैंकर भारत की ओर रवाना हो चुके हैं।
दो जहाज आ रहे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय झंडे वाले जहाज एमवी जग वसंत और एमवी पाइन गैस सोमवार सुबह 6 बजे यूएई के बंदरगाहों से भारत के लिए रवाना हुए। दोनों जहाज करीब पांच नॉटिकल मील की दूरी पर एक साथ यात्रा कर रहे हैं, ईरान से अनुमति मिलने के बाद इन जहाजों ने संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया। इन जहाजों में कुल 92,612.59 मीट्रिक टन एलपीजी लदी हुई है, जिससे लगभग 65 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर भरे जा सकते हैं।
दो दिनों में पहुंच सकते हैं
इन दोनों जहानों पर 33 और 27 भारतीय नाविक सवार हैं, एमवी जग वसंत के 26 मार्च को कांडला पोर्ट पहुंचने की संभावना है, जबकि एमवी पाइन गैस 28 मार्च तक न्यू मैंगलोर पहुंच जाएगा। गल्फ ऑफ ओमान क्षेत्र में इन जहाजों को 24 घंटे तक भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की सुरक्षा दी जाएगी, इसके बाद ये जहाज भारत के पश्चिमी तट की ओर आगे बढ़ेंगे। लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच यह सुरक्षा व्यवस्था बेहद अहम मानी जा रही है।
pc- news18






