Maha Shivratri 2026 Date: जाने कब हैं इस बार महाशिवरात्रि का पर्व और क्या हैं निशीथ काल का सही समय

इंटरनेट डेस्क। महाशिवरात्रि की का महापर्व पास में आ चुका है। ऐसे में इस त्योहार की तारीख को लेकर अक्सर लोगों के मन में भ्रम हो जाता है। कभी पंचांग के हिसाब से एक तारीख सामने आती है, तो कहीं दूसरे कैलेंडर में अलग दिन बताया जाता है। इस बार भी कुछ लोग कह रहे हैं कि महाशिवरात्रि 15 तारीख को मनाई जाए या 16 तारीख को और इसका निशीथ काल भी, जो सबसे उत्तम काल माना जाता है, किस समय रहेगा?तो जानते हैं सबकुछ।

कब हैं शिवरात्रि
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि 15 तारीख को ही मनाई जाएगी। तिथि के अनुसार, महाशिवरात्रि की शुरुआत 15 तारीख को होगी और यह 16 तारीख को आधे दिन के बाद समाप्त होगी। ऐसे में अगर आप महाशिवरात्रि 16 फरवरी की रात को मनाएंगे, तो यह सही नहीं होगा, क्योंकि 16 फरवरी की शाम के बाद महाशिवरात्रि की तिथि समाप्त हो जाएगी।

महाशिवरात्रि 2026 निशीथ काल का समय
महाशिवरात्रि पर निशीथ काल 15 फरवरी की रात में, अर्थात 16 फरवरी की तिथि की शुरुआत में पड़ेगा। यानी इसका समय 16 फरवरी को रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर अर्धरात्रि 1 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। यह अवधि पूजा, जप, अभिषेक और साधना के लिए सबसे श्रेष्ठ और शुभ मानी जाती है।

महाशिवरात्रि 2026 पूजन विधि 
महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। घर के मंदिर या नजदीकी शिवालय में शिवलिंग पर सबसे पहले शुद्ध जल चढ़ाएं। फिर दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक कर सकते हैं। अंत में दोबारा जल अर्पित करें। पूजा में बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल आदि चढ़ाएं।

pc- panchjanya.com