Maharashtra: 65 साल के रमजान बागवान ने 10 और 4 साल की दो बहनों का किया कई बार रेप, देता था पेट काटने की धमकी...पड़ोसी होने के कारण....

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ के वाकड़ इलाके में एक बहुत ही दुखद और दिल दहला देने वाली घटना ने सबकों हिलाकर रख दिया है। ये घटना जैसे ही लोगों के सामने आई तो उनके होश उड़ गए। यहां एक  65 साल के पड़ोसी पर 10 साल की लड़की और उसकी 4 साल की छोटी बहन के साथ रेप करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी हैं आरोपी 
मीडिया रिपोटर्स का माने तो आरोपी का नाम रमजान बागवान है। पुलिस के अनुसार, उसने पिछले डेढ़ महीने में 10 साल की बच्ची के साथ चार बार और उसकी 4 साल की बहन के साथ एक बार रेप किया। दोनों बच्चियां पड़ोस में ही रहती थीं। पीड़ित लड़कियों का परिवार मजदूरी करके गुजारा करता है। माता-पिता, दादा-दादी सब काम पर जाते हैं। आरोपी का परिवार भी काम करता था, लेकिन उस दिन उसकी पत्नी और बेटा काम पर गए थे, जिससे आरोपी घर पर अकेला था।

पड़ोसिन की सतर्कता से खुलासा
मामला तब खुला जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बच्ची को आरोपी के घर जाते देखा। शाम को जब बच्चियों के माता-पिता काम से लौटे तो उस महिला ने उन्हें पूरी बात बताई। मां ने बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची ने सारी घटनाएं बताईं। बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था और कहता था कि अगर किसी को बताया तो चाकू से पेट काट देगा। डर के कारण बच्ची चुप रही, परिवार ने तुरंत वाकड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने रमजान बागवान को गिरफ्तार कर लिया है।

pc- snyderlawyer.com