Gujarat: प्यार की ऐसी सजा? महिला और प्रेमी के बीच रिश्तेदारों के सामने बनवाएं संबंध, फिर पिलाया महिला का पेशाब...वीडियो कर दिया...
- byShiv
- 07 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक बड़ी हैवानियत वाली घटना सामने आई है। यहां घरवालों और रिश्तेदारों ने मिलकर एक युवक और युवती को अफेयर की बर्बर सजा दी। बताया जा रहा हैं कि कथित शुद्धीकरण के नाम पर पहले महिला और युवक को पीटा और उसके बाद उन्हें सभी के सामने शारीरिक संबंधन बनाने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं युवक को महिला का पेशाब भी पिलाया गया।
सबके सामने बनवाएं यौन संबंध
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक सूरेंद्रनगर में एक विवाहित महिला और उसके साथ अफेयर में रहने वाले युवक के साथ महिला के पति और रिश्तेदारों ने कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ के नाम पर जघन्य अत्याचार किया। आरोप है कि सभी रिश्तेदारों के सामने एक बरामदे में युवक को महिला के साथ यौन कृत्य करने को मजबूर किया गया। उसके बाद युवक को महिला का पेशाब पीने के लिए कहा गया, इतना ही नहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल से शूट करके उन लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस क्या बता रही
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह घटना 4 अक्टूबर को हुई है, जांच में पता चला कि पीड़ित महिला वपी में रहती थी और शादीशुदा थी, उसका एक युवक से प्रेम संबंध बन गया तो वह अपने पति को छोड़कर छोटीला चली गई, जहां वह करीब तीन महीने तक अपने साथी के साथ रही, इस दौरान उसका परिवार उसे ढूंढता रहा, जब महिला मिली तो परिवार उसे ढूंढकर वपी ले आया और घर में बंद कर दिया, कई दिन इस तरह गुजरने के बाद पांच दिन पहले वह किसी तरह फिर भागकर छोटीला लौट गई। जब उसके पति को पता चला कि वह दोबारा अपने साथी के साथ रह रही है, तो उसने अपने रिश्तेदारों को सूचना दी, सभी लोग मिलकर इस बार महिला के साथ युवक को भी सुरेंद्रनगर के एक घर में ले गए, रिश्तेदारों ने कहा कि दोनों का शुद्धिकरण किया जाएगा। उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।
pc- gnt






