Maharashtra: अतिभारी बारिश से थमी मुंबई, नासिक में बादल फटने का अलर्ट, त्र्यंबकेश्वर, सप्तश्रृंगी मंदिर बंद, 24 घंटे और भारी

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई और आस पास के कई जिलों में हाहाकार मचा दिया है। यहां हालात यह हैं की सड़के नदियों का रूप ले चुकी हैं और मुंबई मानों सील हो चुकी है। महाराष्ट्र, गुजरात और पूर्वाेत्तर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बेहद खराब हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और उससे पैदा हुए संकट की समीक्षा के लिए मंत्रालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. मुख्यमंत्री फडणवीस ने नियंत्रण कक्ष से राज्य के विभिन्न जिलों की स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने क्या कहा
मुख्यमंत्री फडणवीस ने इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा में कहा कि राज्य इस समय मौसम की अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि दिन के दौरान 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, फडणवीस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने, झरनों और पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर नहीं जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मुंबई में पूरे जुलाई महीने के औसत के बराबर बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।  मुंबई में लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा भारी वर्षा तथा तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद मंगलवार को सभी सरकारी, निजी और बीएमसी संचालित स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। नासिक में बादल फटने की आशंका भी जताई है। नासिक के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे।

pc- parbhat khabar, navbharat,danik bhaskar