Mahashivratri 2026: इन राशियों के लोगों को शिवरात्रि की शाम करना चाहिए इन चीजों का दान, मिलेगा जबरदस्त फायदा

इंटरेनट डेस्क। महाशिवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है। 15 फरवरी को यह पर्व देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बता दें कि शिवरात्रि महादेव की भक्ति का ही नहीं, बल्कि कुंडली के क्रूर ग्रहों को शांत करने का भी सबसे बड़ा अवसर है। बता दें कि साल 2026 की महाशिवरात्रि उन लोगों के लिए संजीवनी की तरह है जो शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या की मार झेल रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महादेव शनि देव के गुरु हैं, इसलिए शिवरात्रि के दिन किए गए कुछ विशेष दान शनि के प्रकोप को शांत करते है।

इन राशियों पर है शनि का साया

वर्तमान में सिंह और धनु राशि के लोग शनि की ढैय्या से परेशान हैं, वहीं कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। अगर आप भी इन राशियों में से हैं, तो महाशिवरात्रि पर इन चीजों का दान करें।

लोहे का दान
शनि देव की प्रिय धातु लोहा है, महाशिवरात्रि पर लोहे का तवा, कड़ाही या कोई भी औजार किसी जरूरतमंद को दान करें।

सरसों का तेल
साढ़ेसाती के कष्टों को कम करने के लिए सरसों के तेल का दान रामबाण है,  एक लोहे की कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर इसे दान कर दें।

काले तिल
पितृदोष और शनि दोष का एक ही इलाज शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने के साथ-साथ इस दिन तिल का दान भी करें।

छाते का दान
मानसिक शीतलता तनाव और मानसिक अशांति से जूझ रहे लोगों के लिए छाते का दान सबसे उत्तम है।  जिस तरह छाता धूप और बारिश से बचाता है, वैसे ही यह दान आपको शनि की टेढ़ी नजर से सुरक्षा कवच प्रदान करता है।

pc- amar ujala