Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति पर आप भी अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा आपको इसका पुण्य लाभ

इंटरनेट डेस्क। मकर संक्रांति का त्योहार का बेहद खास होता हैं, आज देशभर में इस त्योहार को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास का भी समापन हो जाएगा। वैसे शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन दान करने का बेहद खास महत्व बताया गया है। तो आज जानते हैं की आप लोग अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान कर सकते है।

मेष राशि 
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस समय मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में आपको मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा, आप मूंगफली, वस्त्र और गाजर का दान भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि
मकर संक्रांति की विशेष तिथि पर वृषभ राशि के जातकों को सफेद वस्त्र, तिल, दही आदि सफेद चीजों का दान करना चाहिए। क्योंकि इस राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन कंबल, मूंग की दाल, चादर आदि का दान करना चाहिए। साथ ही, इस दिन गाय को गुड़ और तिल भी अवश्य खिलाना चाहिए। 

कर्क राशि
मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि के जातकों को चावल, सफेद तिल, चांदी आदि का दान करना चाहिए क्योंकि, इस राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं। चंद्रमा का संबंध सफेद वस्तुओं से होता है। 

सिंह राशि
ज्योतिषीय गणना बताती है कि वर्तमान में सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। ऐसे में आपको मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। 

कन्या राशि
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कन्या राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्र, खिचड़ी और कंबल का दान करना चाहिए। आप अपने सामर्थ्य अनुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को इन चीजों का दान कर सकते हैं। 

तुला राशि 
मान्यता है कि तुला राशि वालों को मकर संक्रांति के अवसर पर शहद का दान अवश्य करना चाहिए। तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं, जिसका संबंध सफेद रंग से माना जाता है। ऐसे में आप मकर संक्रांति पर सफेद वस्त्र, चीनी आदि का दान भी कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि
मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि वालों को किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र, गुड़, तिल आदि का दान करना चाहिए। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं।

धनु राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों पर इस समय शनि के ढैय्या का प्रभाव है। ऐसे में आपको मकर संक्रांति के अवसर पर गुड़ और तिल का दान अवश्य करना चाहिए। 

मकर राशि
इस राशि को स्वामी शनि होते हैं। ऐसे में मकर संक्रांति पर मकर राशि वालों को काले व नीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप इस दिन काले तिल, काले वस्त्र, काले जूते आदि का दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि
वर्तमान में कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में आपको मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। इससे आपको प्रतिकूल प्रभावों से राहत मिल सकती है।
 

मीन राशि 
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मीन राशि वालों पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान अवश्य करें। साथ ही, आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रेशमी वस्त्र, चने की दाल, चावल आदि का दान भी कर सकते हैं। 

pc- tv9