Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर आप भी करें अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान, जाने दान पुण्य का सही समय
- byShiv
- 08 Jan, 2026
इंटरेनट डेस्क। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत बड़ा महत्व है। यह त्योहार हर साल माघ माह में मनाया जाता है। संक्रांति का पर्व भगवान सूर्य के गोचर से संबंधित है। माघ माह में भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि देव की मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा समेत अन्य पावन नदियों में स्नान कर दान किया जाता है। मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहा जाता है, इस दिन तिल के लड्डू और खिचड़ी खाई जाती है, इस दिन अगर राशि के अनुसार दान किया जाए तो भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कब हैं मकर संक्रांति और क्या हैं दान पुण्य का सही समय
इस साल सूर्य देव 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर पुण्य काल दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, ये 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान
मेष राशि वालों को गुड़ का दान करना चाहिए
वृषभ राशि वालों को चावल का दान करना चाहिए
मिथुन राशि वालों को मूंग की दाल की खिचड़ी का करना चाहिए
कर्क राशि वालों कोे चावल, मिश्री और तिल का करना चाहिए
सिंह राशि वालों को तिल, गुड़, गेहूं और सोने का दान करना चाहिए
कन्या राशि वालों को मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए
तुला राशि वालों को सफेद वस्त्र, चीनी और कंबल का दान करना चाहिए
वृश्चिक वालों को तिल और गुड़ का दान करना चाहिए
धनु राशि वालों को केसर का दान करना चाहिए
मकर राशि वालों को तेल और तिल का दान करना चाहिए
कुंभ राशि वालों को गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए
मीन राशि वालों को रेशमी कपड़ा, तिल, चने की दाल और चावल का दान करना चाहिए
pc- india tv hindi





