Masik Shivratri 2026: जाने किस दिन हैं आषाढ़ मास की शिवरात्रि और किस दिन रखा जाएगा व्रत, पूजा का रहेगा ये शुभ समय

इंटरनेट डेस्क। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिव भक्त मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते हैं। जो भोलेनाथ के भक्त हैं वो इस तिथि पर विशेष पूजा करते हैं और भगवान की सेवा करते है। इसी तरह जुलाई महीने की आषाढ़ मासिक शिवरात्रि व्रत का भी भक्त संकल्प करेंगे और अपने आराध्य भगवान शिव की विधि अनुसार और शुभ समय पर पूजा-उपासना करेंगे। जुलाई महीने में आषाढ़ मासिक शिवरात्रि व्रत कब रखा जाएगा, इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है जातने है।

आषाढ़ शिवरात्रि 2026 कब है
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष मे पड़ने वाली चतुर्दशी तिथि 12 जुलाई की रात को 10.29 बजे से शुरू होकर 13 जुलाई की शाम को 06.49 बजे तक बनी रहेगी। मासिक शिवरात्रि व्रत 12 जुलाई को रविवार के दिन रखा जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि पर पूरे दिन व्रत रखें और फिर निशिता काल में भोलेनाथ की विधि अनुसार पूजा करें। पूजा का शुभ मुहूर्त 13 जुलाई को बीच रात 12.07 बजे से लेकर बीच रात 12.47 बजे तक होगा।

भद्रा काल और उसका प्रभाव
इस बार आषाढ़ माह की शिवरात्रि पर रात के समय भद्रा काल रहेगा। 12 जुलाई रात 10.29 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह 5.32 बजे तक  भद्रा काल होगा जिसमें भद्रा स्वर्ग लोक वास करेंगी, ऐसी मान्यता है. जिसका पृथ्वी पर कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।

pc- news nation